UPSC CSE Mains · Optional Subject
Hindi Literature
हिंदी भाषा और नागरी लिपि का इतिहास तथा आदिकवियों से आधुनिक युग तक हिंदी साहित्य।
Paper I
250marks
3 hours each
Paper II
250marks
3 hours each
Optional total
500marks
Counts toward the Mains merit
Paper I syllabus
250 marks · 3 hours
(उत्तर हिंदी में लिखे जाने चाहिए)
खंड-क: 1. हिंदी भाषा और नागरी लिपि का इतिहास
- I. अपभ्रंश, अवहट्ट और आरंभिक हिंदी के व्याकरणिक और प्रयुक्त रूप।
- II. मध्यकाल में ब्रज और अवधी का साहित्यिक भाषा के रूप में विकास।
- III. सिद्ध-नाथ साहित्य, खुसरो, संत साहित्य, रहीम आदि और दक्खिनी हिंदी में खड़ी बोली का आरंभिक रूप।
- IV. 19वीं शताब्दी में खड़ी बोली और नागरी लिपि का विकास।
- V. हिंदी भाषा और नागरी लिपि का मानकीकरण।
- VI. स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी का विकास।
- VII. भारत संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी का विकास।
- VIII. हिंदी भाषा का वैज्ञानिक और तकनीकी विकास।
- IX. हिंदी की प्रमुख बोलियाँ और उनका पारस्परिक संबंध।
- X. नागरी लिपि की प्रमुख विशेषताएँ तथा उसके सुधार के प्रयास और हिंदी का मानक रूप।
- XI. मानक हिंदी की व्याकरणिक संरचना।
खंड-ख: 2. हिंदी साहित्य का इतिहास
- I. हिंदी साहित्य की प्रासंगिकता और महत्व तथा हिंदी साहित्य के इतिहास-लेखन की परंपरा।
- II. हिंदी साहित्य के इतिहास के निम्नलिखित चार कालों की साहित्यिक प्रवृत्तियाँ।
- क : आदिकाल — सिद्ध, नाथ और रासो साहित्य। प्रमुख कवि — चंदबरदाई, खुसरो, हेमचंद्र, विद्यापति।
- ख : भक्तिकाल — संत काव्यधारा, सूफी काव्यधारा, कृष्ण भक्तिधारा और राम भक्तिधारा। प्रमुख कवि — कबीर, जायसी, सूर और तुलसी।
- ग : रीतिकाल — रीतिकाव्य, रीतिबद्ध काव्य और रीतिमुक्त काव्य। प्रमुख कवि — केशव, बिहारी, पद्माकर और घनानंद।
- घ : आधुनिक काल — क. पुनर्जागरण, गद्य का विकास, भारतेंदु मंडल। ख. प्रमुख लेखक — भारतेंदु, बालकृष्ण भट्ट और प्रतापनारायण मिश्र। ग. आधुनिक हिंदी कविता की प्रमुख प्रवृत्तियाँ : छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नई कविता, नवगीत, समकालीन कविता और जनवादी कविता। प्रमुख कवि — मैथिलीशरण गुप्त, प्रसाद, निराला, महादेवी, दिनकर, अज्ञेय, मुक्तिबोध, नागार्जुन।
खंड-ख: 3. कथा साहित्य
- क : उपन्यास और यथार्थवाद
- ख : हिंदी उपन्यास का उद्भव और विकास।
- ग : प्रमुख उपन्यासकार — प्रेमचंद, जैनेंद्र, यशपाल, रेणु और भीष्म साहनी।
- घ : हिंदी कहानी का उद्भव और विकास।
- ङ : प्रमुख कहानीकार — प्रेमचंद, प्रसाद, अज्ञेय, मोहन राकेश और कृष्णा सोबती।
खंड-ख: 4. नाटक और रंगमंच
- क : हिंदी नाटक का उद्भव और विकास।
- ख : प्रमुख नाटककार — भारतेंदु, प्रसाद, जगदीशचंद्र माथुर, रामकुमार वर्मा, मोहन राकेश।
- ग : हिंदी रंगमंच का विकास।
खंड-ख: 5. आलोचना
- क : हिंदी आलोचना का उद्भव और विकास : सैद्धांतिक, व्यावहारिक, प्रगतिवादी, मनोविश्लेषणवादी और नई आलोचना।
- ख : प्रमुख आलोचक — रामचंद्र शुक्ल, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामविलास शर्मा और नगेंद्र।
खंड-ख: 6. हिंदी गद्य की अन्य विधाएँ
- ललित निबंध, रेखाचित्र, संस्मरण, यात्रा-वृत्तांत।
Paper II syllabus
250 marks · 3 hours
(उत्तर हिंदी में लिखे जाने चाहिए) इस प्रश्नपत्र में निर्धारित पाठों के प्रत्यक्ष अध्ययन की आवश्यकता होगी और अभ्यर्थियों की आलोचनात्मक क्षमता की परीक्षा होगी।
खंड-क
- 1. कबीर : कबीर ग्रंथावली, सं. श्यामसुंदर दास (प्रथम सौ साखियाँ)
- 2. सूरदास : भ्रमरगीतसार, सं. रामचंद्र शुक्ल (प्रथम सौ पद)
- 3. तुलसीदास : रामचरितमानस (सुंदर कांड), कवितावली (उत्तरकांड)
- 4. जायसी : पद्मावत, सं. श्यामसुंदर दास (सिंहल द्वीप खंड और नागमती-वियोग खंड)
- 5. बिहारी : बिहारी रत्नाकर, सं. जगन्नाथप्रसाद रत्नाकर (प्रथम 100 दोहे)
- 6. मैथिलीशरण गुप्त : भारत-भारती
- 7. प्रसाद : कामायनी (चिंता और श्रद्धा सर्ग)
- 8. निराला : राग-विराग, सं. रामविलास शर्मा (राम की शक्ति-पूजा और कुकुरमुत्ता)
- 9. दिनकर : कुरुक्षेत्र
- 10. अज्ञेय : आँगन के पार द्वार (असाध्य वीणा)
- 11. मुक्तिबोध : ब्रह्मराक्षस
- 12. नागार्जुन : बादल को घिरते देखा है, अकाल के बाद, हरिजन गाथा।
खंड-ख
- 1. भारतेंदु : भारत दुर्दशा
- 2. मोहन राकेश : आषाढ़ का एक दिन
- 3. रामचंद्र शुक्ल : चिंतामणि (भाग-1) (कविता क्या है, श्रद्धा और भक्ति)
- 4. डॉ. सत्येंद्र : निबंध-निलय — बालकृष्ण भट्ट, प्रेमचंद, गुलाबराय, हजारीप्रसाद द्विवेदी, रामविलास शर्मा, अज्ञेय, कुबेरनाथ राय।
- 5. प्रेमचंद : गोदान; प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ, सं. अमृतराय / मंजूषा।
- 6. प्रसाद : स्कंदगुप्त
- 7. यशपाल : दिव्या
- 8. फणीश्वरनाथ रेणु : मैला आँचल
- 9. मन्नू भंडारी : महाभोज
- 10. राजेंद्र यादव : एक दुनिया समानांतर (सभी कहानियाँ)
Syllabus as per the official UPSC Civil Services (Main) Examination notification. Topic-wise study notes for Hindi Literature are being added — check back soon.